WhatsApp Menu
एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

19 साल के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार सकते में, भाई बहन हैरान..।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर के शिवालय बास निवासी 19 वर्षीय युवक गोपीचंद पुत्र रायचंद नाई ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे पटरियों पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक पांच भाई बहनों में तीसरे नबंर पर था। उसके इस आत्मघाती कदम से उसके दो भाई व दो बहनें हैरान है। परिवार व परिजन सकते में है और घर में मातम पसर गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। राजलदेसर पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर ली गई व मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और वह गुरूवार को ही अपनी भुआ के यहां राजलदेसर गया था। शुक्रवार सुबह वह करीब 10 बजे भुआ के घर से निकला और परसनेऊ रेलवे ट्रेक के पास ट्रेन के आगे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़