श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग 1.5 माह से लापता है। परिजनों ने शेरुणा थाने में पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने मामले की गंभीरता देखते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। विश्नोई ने बताया कि नाबालिग की उम्र देखते हुए उसकी तलाश प्रारंभ कर दी गयी है। 15 वर्षीय बालिका मनीषा पुत्री जीवनराम बावरी निवासी बापेऊ 12 दिसम्बर 2025 को अपने घर से लापता हो गई। विश्नोई ने बताया कि इस बालिका के बारे में कोई सूचना होने पर या कहीं नजर आने पर नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए 9413937594 पर तुंरन्त सूचना देकर पुलिस की मदद करें।