WhatsApp Menu
चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  | 

10 की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, अंतिम एग्जाम के बाद बच्चों में छाई प्रसन्नता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं शुक्रवार को संस्कृत की परीक्षा के साथ संपन्न हो गई है। प्रदेश में 10.68 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रो के बाहर 12 बजे विद्यार्थियों व उनके परिजनों की भीड़ नजर आई। विद्यार्थी परीक्षाएं संपन्न होने से प्रसन्न थे और एक दूसरे से आगामी प्लानिंग साझा करते नजर आए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने बताया कि पूरे ब्लॉक में 35 सेंटरों पर क्षेत्र के बच्चों ने परीक्षा दी है और सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। गांव बाना के राउमावि में केंद्राधीक्षक सत्यवीर ने बताया कि बच्चों ने पूर्णत अनुशासन में परीक्षा दी है।
कन्हैयालाल सिखवाल राउमावि से परीक्षा देकर निकले विद्यार्थी रामनिवास चाहर, विष्णु शर्मा, रामनिवास चाहर, सुयश मारू ने प्रसन्नता जताते हुए अब परिणामों का इंतजार होने की बात कही। वहीं रूपादेवी मोहता राउमावि से परीक्षा देकर निकली बालिकाएं आकांशा, संगीता सिद्ध, गोविंद, रितिका सोनी, सदरा खान ने बताया कि परीक्षाएं बहुत अधिक टफ पेपर नहीं थे और सभी पेपर अच्छे हुए है। बता देवें 12 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षाएं संपन्न करवाई गई है। वहीं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च को संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़