WhatsApp Menu
चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  | 

चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे

डूंगरगढ़ one 26 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गोलछा के घर के पास शाम करीब 6:30 बजे मालचंद तातेड़ अपने दुपहिया वाहन से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चाइनीज डोर उनके गले में लिपट गई, जिससे उनका गला बुरी तरह कट गया।

तातेड़ ने तुरंत वाहन रोका और डोर हटाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका हाथ भी कट गया। संतुलन बिगड़ने से दुपहिया फिसल गया, जिससे उनके पैरों में भी चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे बंशी स्वामी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी एम्बुलेंस में बैठाया और राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। तातेड़ के गले में तीन टांके लगाए गए हैं।

गनीमत रही कि वाहन की रफ्तार कम थी, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। घटना के बाद चाइनीज मांझे को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़