WhatsApp Menu
अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  |  9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक  |  19 अप्रैल को होगा विशाल आयोजन, शामिल होंगे अनेक दिग्गज, तैयारियां शुरू  |  कालू बास के MGGS स्कूल में ‘मिशन परिवर्तन’ कार्यक्रम: 65 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा, मदान परिवार ने दिया कम्प्यूटर  |  श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष  | 

सेसोमूं स्कूल का 10वीं रिजल्ट शानदार, हर्षिका ने 96.6% के साथ किया टॉप

36 में से एक-तिहाई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए, सभी रहे उत्तीर्ण

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एक मात्र सीबीएसई बोर्ड स्कूल सेसोमूं का सीबीएसई कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा हर्षिका स्वामी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षिता पुगलिया ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्शी विजय ने 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग एक-तिहाई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में हर छात्र की क्षमता को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है, यही कारण है कि सभी विद्यार्थी सफल रहे।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़