WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

19 अप्रैल को होगा विशाल आयोजन, शामिल होंगे अनेक दिग्गज, तैयारियां शुरू

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। गांव इंदपालसर बास हीरावतान में आगामी 19 अप्रैल को विशाल आयोजन होगा जिसमें प्रदेशभर के अनेक दिग्गज नेता शामिल होंगे। पूरा गांव एक ऐसे आयोजन का साक्षी बनेगा जिसमें गांव के दिवंगत नेता व जनसेवक तथा उनकी पत्नी की मूर्ति के अनावरण समारोह में शामिल होगा। गांव के पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य चूरू व बीकानेर, कांग्रेसी कार्यकर्ता व जन सेवक के रूप में लंबे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा से सम्मानित हुए क्षेत्र प्रभावी नेता मालाराम व उनकी पत्नी मीरादेवी जाखड़ की मूर्तियों अनावरण समारोह होगा। समारोह में रविवार सुबह सवा आठ बजे सुंदरकांड, सवा नौ बजे से प्रसादी वितरण व सवा दस बजे मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा। समारोह के आयोजन श्रीराम, रूपाराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा मूर्ति अनावरण करेंगे। वहीं चूरू सांसद राहुल कस्वां, नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व केबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, मोडाराम मेघवाल, शिमला नायक, लक्ष्मण कड़वासरा, श्यामसुंदर आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णा पूनियां, प्रधान सावित्री गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख सुनिता तर्ड, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी यशपाल गहलोत, कीतासर सरपंच भंवरलाल पूनियां, पूर्व प्रधान सूरजमल भुंवाल शामिल होंगे। वहीं समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत स्थानीय कांग्रेसी नेता करेंगे। नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कृष्ण कुमार जाखड़, राजेंद्र मूंड, मूलाराम भादू, हरिराम बाना, भंवरलाल जाखड़, हेतराम जाखड़, मुकननाथ सिद्ध, श्रीराम भादू, डॉ विवेक माचरा करेंगे। आयोजक परिवार द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। विशाल आयोजन की भारी भरकम व्यवस्थाओं में जाखड़ युवा जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़