WhatsApp Menu
घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  | 

सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया

डूंगरगढ़ one 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर बास वार्ड 6 निवासी यूनुस खान (पुत्र आरिफ भाटी) का 28 फरवरी 2026 को नायरा पेट्रोल पंप के पास बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भर्ती करवाया।

सेवादार प्रियंक शाह ने बताया कि इस दौरान यूनुस खान का मोबाइल एम्बुलेंस में ही गिर गया था, जिसकी जानकारी उस समय नहीं लग पाई। हाल ही में एम्बुलेंस की सफाई के दौरान सेवादारों को एक मोबाइल मिला। इसके बाद सेवा समिति के सदस्यों ने एम्बुलेंस द्वारा पूर्व में लाए गए घायलों से संपर्क किया, जिससे मोबाइल यूनुस खान का होना सामने आया।

इसके पश्चात यूनुस खान को बुलाकर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा व उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक ने उन्हें उनका मोबाइल सुपुर्द किया। यूनुस ने सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़