WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सेरूणा ग्राम पंचायत भवन व पीएचसी का किया निरीक्षण, श्रीडूंगरगढ़ में हुए जनसुनवाई में शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर है। जिले में नव पदस्थापित जैन पहली बार क्षेत्र में आए है। वे बीकानेर से रवाना होकर जैन सेरूणा पहुंचे और ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जैन ने आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में पुस्तकालय का निरीक्षण किया व गांव में इसे अच्छी सुविधा बताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहें। वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अनेक मौजिज ग्रामीण भी उपस्थित रहें।
जिला कलेक्टर निशांत जैन पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। यहां वे जनसुनवाई में शामिल हुए है। ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़