WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

सूर्य सप्तमी पर कल होंगा विशेष आयोजन, स्कूलों में आज मनाई सप्तमी।

नगर सेठ मंदिर में कल होगा विशेष भास्कर हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार के दिन सूर्य सप्तमी के अवसर को दिव्य माना जाता है। सूर्य सप्तमी के मौके पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में कल सुबह 10 बजे भगवान सूर्य का पूजन, भास्कर हवन व प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान शंकरलाल मथुरिया होंगे तथा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कार्यक्रम में सभी सूर्य साधक व श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है।
सरकारी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सूर्य सप्तमी 25 जनवरी रविवार को अवकाश के कारण क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार के आयोजन किए गए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन संपन्न हुए है। जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए है। स्कूलों में संस्था प्रधानों ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ बताते हुए इसे संपूर्ण व्यायाम बताया। शारीरिक शिक्षकों ने स्कूलों में शारीरिक व मानसिक योग्यताओं को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को नियमित सूर्य नमस्कार करने की प्रेरणा भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़