WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

संस्कार स्कूल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के गुर, हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील

डूंगरगढ़ one 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित संस्कार इन्नोवेटिव स्कूल में विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर खतरों और उनसे बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने किशोर एवं युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में साइबर सुरक्षा हर घर की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में छोटी- सी लापरवाही भी बड़ी ठगी का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देनी चाहिए। हर्ष कुमार ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सार्वजनिक वाई-फाई के माध्यम से बैंकिंग या निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह भी दी।

तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान है।

विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायत पेटिकाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें विद्यार्थी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसीजेएम कोर्ट के निजी सहायक सतीश जांगिड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक मनोज गुसाईं ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं ने आभार जताया। कार्यशाला में समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़