WhatsApp Menu
जन संघर्ष जत्थे में शामिल होंगे सैंकड़ो वाहन, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार।  |  मंडी के शैड पर व्यापारियों का कब्जा, किसान संघ ने खोला मोर्चा, जताया विरोध, दिया ज्ञापन।  |  कृष्ण भक्ति का चढ़ा रंग, जमकर खेली फुलों की होली, उड़ाया रंग  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किया 56 भोग  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ:-

श्रीडूंगरगढ़ कटैरिंग यूनियन का गठन, गहलोत को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को कस्बे के सिंधी मंदिर में श्रीडूंगरगढ़ कैटरिंग यूनियन के सदस्यों की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कन्हैयालाल गहलोत को दी गई वहीं मुरली राव को उपाध्यक्ष पद, चैनरूप आंवला को मंत्री पद, जीतू सिंधी व दुलसिंह को संयुक्त रूप से उपमंत्री पद, व पवन बरड़िया को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने व सभी को एकजुट करने के प्रयास करने की बात कही। बैठक में पूनमचन्द नाई, मांगूसिंह राजपूत, दुलीसिंह, रामनिवास स्वामी, राजकुमार नाई, नवरतन दुसाद, राजेश महावर, महावीर कायल,  फुसाराम गौड़, मदन प्रजापत, मनोज सारण, रमेश मोट, गोविन्द सिंह, कैलाश नाई, राजू उदरासर, लालचन्द देरासरी, पवन नाई, पांचीलाल गौड़, लिच्छू गौड़ कानाराम व्यास, कालू महाराज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।

बस स्टैंड के मुख्य बाजार में होगा तीन दिवसीय चंग महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। होली के आगमन से क्षेत्र में उल्लास व मस्ती का वातावरण छाने लगा है। इस बार मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैंड पर तीन दिवसीय चंग महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजक दल के महोत्सव में राजू राजपुरोहित और नंदू पारीक ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिन पारंपरिक व रंगारंग चंग कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। जिसमें प्रसिद्ध चंग टीमें उदरासर, जालबसर और राजलवाड़ा की टीमें शामिल होगी और पारंपरिक चंग प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल सदस्य तैयारियों में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़