WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किया 56 भोग

डूंगरगढ़ one 24 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंडल की सुरेखा व्यास ने बताया कि फाग उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। वहीं, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी ने मंदिर के पुजारी अशोक आसोपा को पाग पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंडल की सुरेखा व्यास, ममता सोनी, अंजू दुगड़, पिंकी शर्मा और इंदु जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़