WhatsApp Menu
नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  | 

जन संघर्ष जत्थे में शामिल होंगे सैंकड़ो वाहन, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। बीकानेर जिला मुख्यालय पर आगामी 28 फरवरी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जन संघर्ष जत्थे का आयोजन किया जाएगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की हुंकार भरी जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसकी तैयारियों में क्षेत्र के लाल झंडे के सिपाही जुटे हुए है एवं मंगलवार को तहसील स्तरीय तैयारी बैठक कॉमरेड अशोक शर्मा व डॉ सीमा जैन के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में इस जत्थे में 125 से अधिक गाड़ियों में क्षेत्र से किसानों के शामिल होने का निर्णय लिया गया व मोमासर, सत्तासर, तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़, शेरुणा, टेऊ सहित सभी गांवों से गाड़ियों में किसानों के शामिल होने का आह्वान किया गया। तैयारी बैठक में सीमा जैन ने महंगाई, बेरोजगारी, कर्जमाफी, सिंचाई के पानी की उपलब्धता आदि मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही। तहसील कमेटी द्वारा क्षेत्र के घर गांव में जाकर 28 फरवरी के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने का निर्णय लिया। बैठक में गिरधारी जाखड़, राजेन्द्र जाखड़, सुनील दुगरिया, सुनील मलिक, सीताराम गोदारा, सुखराम महिया, लालूराम सारण, दानाराम प्रजापत, प्रह्लाद भामू, दौलत राम मेघवाल, मालाराम सांसी, राजूराम, जगदीश जाखड़, भंवरलाल भुंवाल, नवरंग गोदारा, भंवरलाल बाना, मामराज गोदारा, मुकेश सिद्ध, गौरव टाडा, डूंगर महिया, जावेद बेहलिम, रमेश जाखड़, सहीराम भुंवाल, आदूराम बाना, सीताराम खिलेरी, भंवरलाल प्रजापत, दुर्गाराम नायक, मुकेश दमामी, त्रिलोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कॉमरेड हेतराम को दी श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। वरिष्ठ माकपा नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल के निधन के बाद हुई इस बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। बेनीवाल के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया व माकपा, किसान सभा, एसएफआई के झंडों को झुका कर उन्हें अंतिम लाल-सलाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़