WhatsApp Menu
पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  |  भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  | 

श्रीडूंगरगढ़ से जनसरोकार व पर्यावरण संरक्षण की दो खास खबरें पढें एकसाथ

जनसुनवाई में विधायक ने दिए समस्या समाधान के निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को विधायक लोक सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ शहर के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक को सुनाई। अवगत करवाईं। सेवा केंद्र से दी गई जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में जलापूर्ति, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से संबंधित अनेक समस्याएं सामने आई। विधायक सारस्वत ने जन समस्याओं को सुना व संबंधित जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश भी दिए।

हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण, उपाध्याय ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत निजी शिक्षण संस्थान “फन एडं लर्न” में पौधोरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि पंडित देवीलाल उपाध्याय के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्याय ने प्रकृति का महत्व समझाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर व आस पास कम से कम एक पेड़ का पालन जरूर करने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि हीरालाल पुगलिया ने पीएम मोदी की एक पेड़ माँ के नाम की मुहिम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक धीरज पुरोहित ने बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग व लगातार बढ़ रहें कार्बन उत्सर्जन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समझाया। स्कूल का स्टाफ चंचल शर्मा, खुशबू सारस्वत, वर्षा भोजक, विनीता मोटवानी, ममता गुरनाणी, अमन सारस्वत, कोमल सारस्वत, कुमकुम पारीक, आईना नाई व्यवस्थाओं में सक्रिय रहा। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

हेमासर में नए ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ, मिलेगी ग्रामीणों को राहत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पीएचईडी द्वारा क्षेत्र के गांव हेमासर गांव में आज नए ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ किया है। इस ट्यूबवेल से ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के प्रयासों से हेमासर गांव को अब पूरा पानी मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़