चमत्कारी गुदड़ी दर्शन व प्रसिद्ध अग्निनृत्य के साथ होगा दो दिवसीय चैत्र मेला।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव पूनरासर में स्थित श्रीगुरु पालोजी महाराज के मुख्य धाम में चैत्र मेले के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। निर्माणाधीन मंदिर परिसर में 25 मार्च की रात्रि को महंत प्रेमनाथजी एंव सिद्ध मंडली द्वारा ज्योत, आरती, सबद गायन एवं प्रसिद्ध अग्निनृत्य के साथ भव्य जागरण होगा। 26 मार्च 2026 को सुबह 11.15 बजे सबद गायन, ज्योत दर्शन, आरती व संत पालोजी की चमत्कारी गुदड़ी के दर्शन कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर जागरण, अग्नि नृत्य व गुदड़ी दर्शन का लाभ लेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सर्वे को मिलेगी गति, कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उपजिला चिकित्सालय के सभागार में सोमवार को प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सर्वे हेतु ‘आउटरिच एप्लीकेशन’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने खण्ड स्तर एवं सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सेवारत चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान से संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एन. धौलपुरिया के निर्देशन में यूनिसेफ के आदित्य अग्निहोत्री द्वारा आउटरिच एप्लीकेशन के उपयोग एवं सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने बताया कि इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को खण्ड क्षेत्र में कार्यरत समस्त आशा, एएनएम एवं सीएचओ को सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाएंगे तथा सर्वे कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी मनीष गोस्वामी (बीकानेर) सहित श्रीडूंगरगढ़ खण्ड के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
ठुकरियासर में याद किया शहीदों को, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शहीद दिवस के अवसर पर गांव ठुकरियासर में संघर्ष समिति के बैनर तले श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने शहीदों के त्याग, बलिदान एवं देशभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। सचिन सैन ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, सरस सेना अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा, संघर्ष समिति उपाध्यक्ष संतोष जाखल, प्रदीप टांडी, हेतराम सारण, मदन गोदारा, विक्रम सारण, पवन शर्मा, देवदर्शन शर्मा, लक्ष्मीनारायण कड़वासरा, देवकिशन मोटसरा, गोविन्द स्वामी, कालू गोदारा, नरेंद्र सारण एवं अन्य अनेक युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
अंबेडकर कॉलोनी में मनाया शहीद दिवस, दी शहीदों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अंबेडकर कॉलोनी में सोमवार शाम को युवा संगठन द्वारा शहीद दिवस पर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। संगठन सदस्यो ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सुभाष जावा, संदीप भारतीय, सुनील आजाद, अशोक रेगर, भादर मेघवाल ने वक्ता के रूप में विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने शहीद भगतसिंह पार्क के सौदर्यंकरण किए जाने, शहीद की मूर्ति लगाने, शिक्षा के प्रति जागरूक होने व भगतसिंह के क्रांतिकारी विचारों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भंवरलाल मेघवाल, नानूराम सांसी, निर्मल वाल्मीकि, बेगराज मेघवाल, गोविंद प्रजापत, अशोक महिया, रवि नायक, रामावतार नायक, विनोद नायक, राकेश मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, सुरेश मेघवाल, प्रिंस जावा, लक्ष्मण जावा, मोहित जावा, विनोद मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, प्रह्लाद मेघवाल, सुनील आजाद, विष्णु नायक, राहुल कताला, अमित चिनिया, कन्हैयालाल भरनावा, करण मेघवाल, जीवराज नायक, भरत मेघवाल, नरेश घुंघरवाल आदि मौजूद रहें।