WhatsApp Menu
चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-

28 फरवरी को गांव कुंतासर में पहली बार होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कुंतासर में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। दिवंगत मोहनराम रायल की स्मृति में ग्राम पंचायत भवन में 28 फरवरी, शनिवार सुबह सवा नौ बजे से शिविर प्रारंभ होगा। रायल परिवार व ग्रामीण उत्साह के साथ शिविर आयोजन की तैयारियों में जुटे है। आयोजक मंडल के सदस्य कुंतासर सहित आस पास के गांवो में भी ग्रामीणों को रक्तदान के लाभ गिनवाते हुए रक्तदान से होने वाले शारीरिक फायदे बता रहें है। सदस्यों ने युवाओं से पीड़ित मानवता के हित में रक्तदान करने का आग्रह किया।

लिखमादेसर की मेधावी अंजना को मिली स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। लिखमादेसर के राउमावि की मेधावी छात्रा अंजना पारीक पुत्री राजूलाल पारीक का राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत शिक्षा सत्र 2023 – 24 हेतु चयन किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा और स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं दी। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार का आभार जताया।

भीखाराम मंदिर में मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित भीखाराम मंदिर में गुरूवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। प्रेम मंडल की महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए लड्डूगोपाल के साथ फूलों की होली खेली। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़