आर्यस्थली विद्यापीठ, बेनीसर में निकली प्राचार्य सहित विभिन्न पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पश्चिमी राजस्थान में गुरूकुल पद्धति के प्रथम आरबीएससी अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के विद्यालय आर्यस्थली विद्यापीठ, बेनीसर में प्राचार्य पद सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। विद्यापीठ के निदेशक आचार्य अमित आर्य ने बताया कि गुरूकुलीय पद्धति से आधुनिक शिक्षण का बेहतरीन विकल्प बन रहा है आर्यस्थली विद्यापीठ, कक्षा 6 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम के लिए एक प्रधानाचार्य, अंग्रेजी विषय, एसएसटी, मैथ्स के शिक्षक पदों पर भर्ती ली जानी है। वहीं हॉस्टल के लिए एक वार्डन व एक कुक की आवश्यकता भी है। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नबंर 7737444603 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।
दिव्यांगजनो के लिए 18 अप्रैल 2026 तक है प्रमाणीकरण शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दिव्यांगजनो के प्रमाणीकरण के लिए 6 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक शिविर जारी है। शिविर बीकानेर मे पीबीएम अस्पताल के पीछे पीएमआर हॉस्पीटल में आयोजित हो रहा है। यहां प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में दिव्यांग उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र दे सकते है।