WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

शहीद दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण व मूर्ति स्थापना की उठाई मांग

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अम्बेडकर कॉलोनी कालूबास में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर युवा संगठन द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को याद किया।

इस दौरान एसएफआई के पूर्व तहसील उपाध्यक्ष सुभाष जावा ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित भगत सिंह पार्क की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की। साथ ही युवाओं ने पार्क में भगत सिंह की मूर्ति स्थापित करने की भी मांग उठाई।

भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय ने भगत सिंह के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि उच्च कोटि के विचारक भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि 23 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले इन वीरों का बलिदान हमें सदैव देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराता रहेगा। संदीप भारतीय ने युवाओं से शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान भी किया।

पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। सुनील आजाद ने महापुरुषों के विचारों से जुड़ने का आह्वान किया। अशोक रैगर ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। भादर मेघवाल ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “भगतसिंह जिंदाबाद” के नारे लगवाए।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भंवरलाल मेघवाल, नानूराम सांसी, निर्मल वाल्मीकि, बेगराज मेघवाल, गोविंद प्रजापत, अशोक महिया, रवि नायक, पूर्व एसएफआई तहसील उपाध्यक्ष सुभाष जावा, रामावतार नायक, विनोद नायक, भादर मेघवाल, राकेश मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, अशोक सर, सुरेश मेघवाल, प्रिंस जावा, लक्ष्मण जावा, मोहित जावा, विनोद मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, प्रह्लाद मेघवाल, सुनील आजाद, विष्णु नायक, राहुल कताला, अमित चिनिया, कन्हैयालाल भरनावा, करण मेघवाल, जीवराज नायक, भरत मेघवाल, नरेश घुंघरवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़