WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

विधिक जागरूकता शिविर में दी कानून की जानकारी, बताएं साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय व अधिकार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। तालुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले शनिवार को बेनीसर के राउमावि व बालिका लाइब्रेरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दी गई।
एडवोकेट अनिल धायल ने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। धायल ने बच्चों, महिलाओं व साइबर अपराध व इनसे संबंधित कानूनों के बारे में बताया। उन्होंने बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में त्वरित सुनवाई, पीड़िता की पहचान गुप्त रखने व बड़ी सजा के प्रावधानों के बारे में बताया। लोक अदालत व विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए अनजाने लोगों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं करने, अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करने व अनजान नबंर से फोन आने पर वित्तीय लेन देन की बात हो तो सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बाल अपराध व अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं ने अपने सवाल भी पूछे जिनका जवाब देते हुए समिति सदस्यों ने निराकरण किया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश मिडल, बलराम बेनीवाल, ओमप्रकाश कालवा ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़