WhatsApp Menu
घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  | 

लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन

डूंगरगढ़ one 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन विश्व भारती में रविवार को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता के समाजसेवी भीखमचंद सुशीला पुगालिया ने विधिवत फीता काटकर स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण किया।

समारोह में आचार्य महाश्रमण का पावन सान्निध्य रहा। उन्होंने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए मंगल पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और प्रेरणा से ओतप्रोत हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 300 से अधिक स्थानीय निवासी और प्रवासीजन शामिल हुए। समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है।

समारोह के दौरान भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि स्पोर्ट्स ग्राउंड का यह लोकार्पण युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने इसे सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सामुदायिक योगदान का प्रेरक उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ से सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी, संजय बरड़िया, अक्षत पुगलिया, तुलसीराम चौरड़िया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डूंगरगढ़ one: सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने किए आचार्य महाश्रमण के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़