WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

लाडनूं में उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन: श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने जीते 3 पुरस्कार, 37 की रही सक्रिय भागीदारी

डूंगरगढ़ one 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के युवक एवं किशोर साथियों ने लाडनूं में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 555 प्रतिभागियों के बीच परिषद के युवाओं ने तीन पुरस्कार जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई।

अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को आचार्य महाश्रमण एवं साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा के दर्शन का अवसर मिला। मंगल पाठ श्रवण से युवाओं ने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया और समाज सेवा व नेतृत्व के लिए प्रेरणा ली।

दीपक छाजेड़ ने बताया कि विभिन्न सत्रों में मुनि योगेश कुमार, मुनि नय कुमार, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एम.एस. बिट्टा, दिलीप बैद एवं अरविंद मांडोत सहित कई संतों व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। सत्रों में आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक नेतृत्व पर भी जोर दिया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में पीयूष बोथरा, अनुशासन में प्रदीप पुगलिया तथा भजन मंडली में सुमित बरडिया व टीम ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। परिषद के 37 युवाओं की सक्रिय उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, संयोजक दीपक छाजेड़ व किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। भोजनालय व्यवस्था में भी युवाओं ने सेवाएं देकर सराहनीय योगदान दिया।

सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी युवा साध्वी लक्ष्यप्रभा के आशीर्वाद के साथ रवाना हुए और वापसी पर भी मंगल पाठ के साथ आध्यात्मिक भाव को सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़