WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। कीटनाशक के दुष्प्रभाव से लगातार क्षेत्र में हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। एक 50 वर्षीय किसान ने कीटनाशक के असर से जान गवां दी है।
गांव सातलेरा निवासी 50 वर्षीय मघाराम पुत्र हेमाराम मेघवाल 14 अप्रैल को अपने गांव की रोही में स्थित खेत में काकड़ियो में स्प्रे कर रहा था। जिससे स्प्रे के असर से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे चक्कर आने लगे और वह खेत की सींव पर आकर बैठ गया। जिसे परिजन उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां 15 अप्रैल को ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़