WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  |  सोलर कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप, तीन मांगे रख परिवार बैठा बाहर धरने पर, पहुंचे नेता  | 

रात को दोस्तों के साथ खूब हंसते खिलखिलाते बिताया समय, 32 वर्षीय शिक्षक देर रात सोया तो सुबह उठा ही नहीं, साइलेंट अटैक से हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। बीती रात अपनी मित्रमंडली के साथ हंसते खिलखिलाते होटल में भोजन किया और देर रात कमरे पर जाकर सोया 32 वर्षीय सरकारी शिक्षक सुबह उठा ही नहीं। प्रथमदृष्टया साइलेंट अटैक से मौत हो जाना माना जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मोमासर बास के राउमावि में सेवारत 32 वर्षीय विशाल झुरिया पुत्र देवकरण जाट निवासी बगड़ी, लक्ष्मणगढ़ अकाल मौत का शिकार हो गए है। सुबह करीब 6.30 बजे जब विशाल का फोन लगातार बजा तो उनके साथ कमरे पर ही रूके साथी ने उठकर फोन उठाया। उन्होंने विशाल को जगाने का प्रयास किया। परंतु वह नहीं उठा और करीब 2 घंटे पहले ही नींद में ही उनकी मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। डीओ एसआई रतनलाल मौके पर पहुंचे और शव को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रतनलाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विशाल हाइवे पर ही किशनाराम नाई पेट्रोल पंप के पास ही किराए से रहता था। बीती रात वह दोस्तों के साथ हाइवे पर स्थित एक होटल में खाना खाकर देर रात घर आकर सोया। उनके साथ रहें चार पांच दोस्त घटना से स्तब्ध रह गए है। बता देवें क्षेत्र में ही नहीं देश भर में साइलेंट अटैक से अचानक मौत हो जाने के मामले लगातार बढ़ रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़