WhatsApp Menu
लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण

सरकारी स्कूलों और मदरसों के छात्रों को मिलेगा लाभ, वितरण दो चरणों में

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें देने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को तथा कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राओं, अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों और ऐसे छात्रों को, जिनके अभिभावक आयकरदाता नहीं हैं, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

दो चरणों में होगा पाठ्यपुस्तक वितरण

पहला चरण: 5 से 25 मार्च 2026
अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, जयपुर (शहर व ग्रामीण), जोधपुर, नागौर और उदयपुर जिलों में इस अवधि में वितरण किया जाएगा।

दूसरा चरण: 10 से 25 मार्च 2026
बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक, प्रतापगढ़, डीग, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, ब्यावर, बालोतरा और सलूम्बर जिलों में किताबें बांटी जाएंगी।

किन कक्षाओं को मिलेंगी नई किताबें?

  • कक्षा 1 से 5 और कक्षा 7 के विद्यार्थियों को 100% नई पाठ्यपुस्तकें
  • कक्षा 6 और कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को 50% नई और 50% पुनः उपयोग योग्य पुरानी किताबें
  • सत्र 2026-27 में नव लागू पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण अनिवार्य

शाला दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि जरूरी

पाठ्यपुस्तकों की प्राप्ति और वितरण की पूरी प्रक्रिया की प्रविष्टि शाला दर्पण पोर्टल के निःशुल्क पाठ्यपुस्तक मॉड्यूल में करना अनिवार्य होगा। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि तय तिथियों पर ही नोडल केंद्रों से किताबें प्राप्त की जाएंगी। देरी होने पर इसे लापरवाही माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़