श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 मार्च 2026। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के लिए 6 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जायेगी। सीबीएसई पेटर्न पर आधारित राजस्थान में 134 मॉडल स्कूल है, वहीं बीकानेर जिले का एकमात्र मॉडल स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में संचालित है। कक्षा 1 से 9वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
इस स्कूल में विज्ञान संकाय सहित कई पद रिक्त चल रहें है। विवेकानन्द मॉडल स्कूल ऊपनी के प्रिंसीपल सुभाष मीणा से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल श्रीडूंगरगढ़ ऊपनी में विज्ञान संकाय के चार पद है, जिनमें से तीन पद वर्तमान में रिक्त है। इनमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, और गणित के व्याख्याता शामिल है। इसके अलावा वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान विषय का पद रिक्त है। नॉन टीचिंग स्टाफ में लैब असिस्टेंट और लाइब्रेरियन का पद भी रिक्त चल रहा है।