WhatsApp Menu
घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  | 

मारपीट कर युवक का सिर फोड़ने के आरोप में एक महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। एक महिला सहित एक ही परिवार के चार जनों ने एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि मोमासर बास निवासी 26 वर्षीय मुन्नीराम पुत्र नारायणराम जाट ने इसी मोहल्ले के प्रेम व मनोज पुत्र रूघाराम, रूघाराम पुत्र अन्नाराम, रूघाराम की पत्नी संपूदेवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की रात करीब 10 बजे वह वार्ड 9 में स्थित अपने बाड़े में खड़ा था। तभी आरोपी प्रेम नशे में वहां आया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने फोन कर अपने पिता सहित अन्य आरोपियों को बुलाया। आरोपियों के हाथों में लाठी, बैट और बारूद छोड़ने की लोहे का पटास था। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया, जिससे परिवादी का सिर फुट गया और हाथ पैर में चोटें आई। वहीं पास ही रहने वाले मघाराम जाट व अन्य जनों ने आरोपियों को दकाला तो आरोपियों ने आईंदा मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया और जांच एएसआई सरेंद्र कुमार को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़