WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज में मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव, विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज का संयुक्त रूप से शनिवार को गणतंत्र दिवस की दो दिवसीय पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ व नाटक मंचन किया। कार्यक्रम में आर्यभट्ट, चाणक्य, विवेकानंद व सीवीरमन हाऊस के सदस्य के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल के सत्यनारायण, मनमोहन व सुभाष चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के पूजन से किया। इस दौरान शहीद नायक राकेश चोटिया को याद कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक व देशभक्ति नृत्यों की तैयारी अनु, अंतिमा, पूनम व निशा ने करवाई। वहीं अनुराधा मोदी का एकल नृत्य, उज्ज्वल का हिंदी कविता पाठ की उल्लेखनीय प्रस्तुति रही। स्कूल के विद्यार्थी तक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने विद्यार्थियों ने शिक्षा पर ध्यान देने व किताबों से सच्ची दोस्ती करने की प्रेरणा दी। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व सभी बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़