WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

भागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का किया वर्णन, महंत मोहननाथजी महाराज सहित अनेक अतिथि हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी में भव्य भागवत कथा के 6वें दिन कथावाचक शंकरदासजी महाराज ने भागवत कथा से कुछ अच्छा आचरण में उतारने को ही कथा श्रवण का सार बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में कथा से कुछ ग्रहण करना ही कथा श्रवण को सार्थक करता है। उन्होंने भगवान पर अटूट विश्वास रखने की बात कही और कहा कि भगवान भक्त की सहाय करने दौड़े चले आते है। इसलिए भक्त आश्रय केवल भगवान का ही रखें। महाराज ने नंदोत्सव आयोजन, पुतना वध, कालिया नाग मर्दन, इंद्र मान मर्दन, गोवर्धन पूजन सहित कृष्ण लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान महादेव द्वारा कृष्ण दर्शन लीला की झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने उमड़े और अनेक श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूम कर नृत्य भी किया। इस दौरान गौसेवा में भी अनेक श्रद्धालुओं ने अपना सहयोग दिया।
आयोजक परिवार ने किया अतिथियों का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मोहिनी देवी सिद्ध गोदारा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में पहुंचे अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया गया। शनिवार को कथा में कतरियासर से सती माता काल्लदे के महंत मोहननाथजी महाराज, बिग्गा धाम से महंत प्रेमनाथ जी महाराज, परमात्मानाथ जी महाराज, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कांग्रेस के युवा नेता व रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, शिक्षाविद् ओमनाथ सिद्ध पारेवड़ा, बरजांगसर के सरपंच प्रतिनिधि रामनारायणनाथ सिद्ध, बग्सेऊ के सरपंच गिरधारी सिद्ध, सेवानिवृत तहसीलदार बीरबलनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच लिखमणसर बुधाराम ढाका, केऊ के पूर्व सरपंच केऊ रतनसिंह राठौड़, डॉ. रामावतार सिद्ध हुड्डा ऊंटालड़, पदमनाथ बलिहारा रीड़ी, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, मनसा नगर विकास समिति जयपुर संरक्षक भगवती शर्मा, कोषाध्यक्ष ओमसिंह भाटी का सम्मान किया। कथावाचक शंकरदास जी महाराज ने सभी को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़