WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ओबीसी मोर्चा ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को जयपुर आए। जयपुर में उन्होंने ग्राम रथ अभियान के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने मंच सजाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने माल्यार्पण किया व बीकानेर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई ने शॉल ओढाकर उनका सम्मान किया। गुसाईं ने बताया कि नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं की फौज के परिश्रम के दम पर आगे बढ़ रहें है। गुसाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वहीं गुसाईं के साथ स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के अशोक महावर, मीडिया प्रभारी जिला महामंत्री पुराराम ढाका, रेंवत सैन, मीडिया जिला संयोजक मोमासर मंडल मेघराज सोनी, रमेश माली, मदनलाल भारती सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

सोमवार को जिले में 450 व श्रीडूंगरगढ़ में 109 बालिकाओं ने लगवाए HPV टीके।  
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार को जिले भर में 450 से अधिक किशोरियां ने तथा श्रीडूंगरगढ़ में 109 किशोरियों ने एचपीवी टीकाकरण करवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि जिले में कुल 67 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक द्वारा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रयास किए गए हैं। इस ब्लॉक में सर्वाधिक 109 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण का सुरक्षा चक्र दिया गया। डॉ. गहलोत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, स्तन कैंसर के बाद भारत में महिलाओं में सबसे अधिक होने वाला कैंसर है। एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी से शत-प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि 14 से 15 वर्ष 90 दिन की प्रत्येक लक्षित बालिका को इस टीके से कवर किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़