WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

बीकानेर में गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी

कांग्रेस नेताओं का आरोप- महंगाई और आपूर्ति संकट से आम जनता परेशान, समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

डूंगरगढ़ one 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि “नरेंद्र ने किया सरेंडर, घर में नहीं सिलेंडर।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. राजेंद्र मूंड ने कहा कि बीकानेर में गैस संकट को लेकर आम जनता में रोष है। लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी से आम आदमी की कमर टूट रही है।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि गैस की किल्लत के चलते कई जगह सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थिति ऐसी है कि वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी तक करनी पड़ रही है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे गैस संकट और गहरा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कालाबाजारी रोकने में विफल रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस अन्य दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, यशपाल गहलोत, भंवर कूकणा, आनंद सिंह सोढ़ा, जावेद पड़िहार, अरविंद मिढ्ढा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़