WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

बाबा हरिरामजी महाराज की 83वीं बरसी कल, झोरड़ा धाम में दिनभर धार्मिक आयोजन, रात को भजन संध्या

बैशाख बदी सप्तमी पर विशेष हवन-पूजन से होगी शुरुआत, प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुतियां

डूंगरगढ़ one 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नागौर जिले में स्थित प्रसिद्ध लोक देवता बाबा हरिरामजी की 83वीं बरसी गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। बैशाख बदी सप्तमी के अवसर पर झोरड़ा धाम सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

झोरड़ा के आयोजक समिति के रमेश दाधीच ने बताया कि गुरुवार सुबह विशेष हवन-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रहेगी।

बरसी के अवसर पर रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के ख्याति प्राप्त भजन गायक कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़