WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

बाड़े में घुसे चोरों ने एक दर्जन से ज्यादा मिंडे व बकरे चुराए, मामला दर्ज।

लेखराम के अनुसार, उनका बाड़ा गांव के कानेरा बास में स्थित है, जहाँ उनके भाई देदाराम गोदारा 230 भेड़ों और बकरियों की देखभाल करते हैं। 5 अगस्त की रात देदाराम खाना खाने के लिए घर गए थे। जब वे वापस लौटे और बाड़े में सो गए, तो सुबह लेखराम ने बाड़े की खिड़की खुली और गेट टूटा हुआ पाया। जांच करने पर उन्हें 11 मिंडे और 5 बकरे गायब मिले। मौके पर कुछ लोगों के पैरों के निशान भी देखे गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हेड कांस्टेबल देवाराम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़