WhatsApp Menu
भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  |  फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  | 

बागेश्वर धाम में मिला युवक, एक माह तक खेत में साथ रहा, शेयर मार्केट से लाभ दिलवाने के नाम पर हड़प लिए लाखों रूपए, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। क्षेत्र से एक परेशान श्रद्धालु बागेश्वर धाम गया और अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के बजाय लाखों रूपए गंवा बैठा। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया क्षेत्र निवासी रेंवतराम ने धर्मेश व नरेश पुत्र पूनाराम प्रजापति निवासी चंपालपुरा वंसत, खेधर्मा, गुजरात के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 सितबंर 2023 को वह बागेश्वर धाम गया था। जहां वह आरोपियों से मिला और एक ही कमरे में दो दिन तक साथ ही रहें। उसके बाद परिवादी अपने गांव लौट आया। कुछ दिन बाद धर्मेश प्रजापति उसके गांव आया और करीब एक माह तक उसके साथ रहा। उसने शेयर मार्केट में काम कर उसे फायदा करवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसके फोन पे से अपने भाई नरेश के फोन पर 16 अगस्त 2023 को 50 हजार रूपए, 26 अक्टूबर 2023 को 50 हजार, 27 अक्टूबर को 50 हजार व 31 अक्टूबर को 40 हजार रूपए भेज दिए। आरोपी ने ये रूपए शेयर मार्केट में लगा देने की बात कही। इससे तुम्हें फायदा हो जाएगा और रूपए खाते में आ जाएंगे। परंतु उसके खाते में आज तक कोई रूपए नहीं आए। 10 नवंबर 2023 को आरोपी अपने कपड़े, जूते, बैग उसके खेत में ही छोड़कर जरूरी कागजात लेकर बिना बताए फरार हो गया। परिवादी ने कई बार उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया परंतु फोन ऑफ आया, परिवादी ने पुलिस से दोनों ठग भाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उसके 1 लाख 90 हजार रूपए बरामद करवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़