WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न: 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला पूनरासर में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं जनसेवा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक ने “वैचारिक अधिष्ठान एवं हमारी कार्यपद्धति” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और वैचारिक स्पष्टता पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने “कार्य विस्तार एवं बूथ प्रबंधन” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही संगठन की वास्तविक ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा और उपलब्धियों को विस्तार से बताया तथा कार्यकर्ताओं को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने सोशल मीडिया, AI, नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पूर्व डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने पंजीकरण व्यवस्था का दायित्व निभाते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में महामंत्री नौरंगनाथ, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, पूर्व सरपंच पोमाराम नायक, बूथ अध्यक्ष जेठनाथ, मुनिनाथ, देवकरण पारीक, मीडिया संयोजक श्रवण सारस्वत, विस्तारक मुकेश जोशी, हनुमान शर्मा ऊपनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहीराम, मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़