WhatsApp Menu
नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  |  कल होगी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा, शामिल होंगे मौजिज लोग  |  मालासी भैरव मूर्ति ने किया नगर भ्रमण, आज होगा अभिषेक, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा  |  पानी संकट से जूझ रहें धरनार्थियों ने जलदाय विभाग के घेराव की दी चेतावनी, चार बुजुर्ग बैठे अनशन पर  | 

पानी संकट से जूझ रहें धरनार्थियों ने जलदाय विभाग के घेराव की दी चेतावनी, चार बुजुर्ग बैठे अनशन पर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में पानी संकट से जूझ रहें धरनार्थियों ने आज तीसरे दिन जलदाय विभाग का घेराव करने की चेतावनी दी है। धरनार्थियों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर चार वरिष्ठ ग्रामीण पन्नाराम प्रजापत, प्रभुराम मेघवाल, लालूराम देवाला और रामनारायण मेघवाल के अनशन पर बैठे होने की बात कही। बीती रात धरने पर भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें रेखाराम कामड़ एंड ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। सभी धरनार्थियों ने प्रशासन के लिए सद्बुद्धि मांगते हुए सामूहिक प्रार्थना भी की।
धरनार्थी राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नायक मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा जलदाय विभाग पहुंचकर घेराव किया जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंदराम मेघवाल भी आज धरने पर पहुंच कर धरनार्थियों के साथ मिलकर पानी की मांग करेंगे।
बता देवें शुक्रवार को अनशनकारी दो बुजुर्ग श्रीराम मेघवाल व लक्ष्छाराम नायक का देर शाम भाजपा के लिछमणराम ढाका ने अनशन तुड़वाया। धरनार्थियों ने दोनों प्रदर्शनकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। धरने को रणजीतसिंह, राकेश गोदारा, हरिराम बारूपाल, ने भी धरने को संबोधित किया। वक्ताओं ने नेताओं पर अफसरशाही भारी होने व जानबूझकर पिछड़े तबके को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। धरने पर रामलाल पूनियां, रूघाराम मेघवाल, टीकूराम गोदारा, लीलाधर मेघवाल, मोतीराम प्रजापत, गणेशाराम मेघवाल, रामचंद्र जाट, प्रभुराम जाट, दुकाराम प्रजापत, रामकिशन गोदारा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण व युवा शक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़