WhatsApp Menu
नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  |  कल होगी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा, शामिल होंगे मौजिज लोग  |  मालासी भैरव मूर्ति ने किया नगर भ्रमण, आज होगा अभिषेक, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा  |  पानी संकट से जूझ रहें धरनार्थियों ने जलदाय विभाग के घेराव की दी चेतावनी, चार बुजुर्ग बैठे अनशन पर  | 

कल होगी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा, शामिल होंगे मौजिज लोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। रविवार को आड़सर बास के सैन जी मंदिर में सैन समाज के नामचीन समाजेसवी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
नाई सैन समाज के प्रतिष्ठित ठेकेदार थे जो रायपुर में कार्यरत थे। नाई सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते व विभिन्न आयोजनों में सक्रिय सहयोगी रहे थे। इनका देहांत 22 अप्रैल 2026 को अचानक ह्दयाघात से हो गया। नाई समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि सैन जी मंदिर आड़सर बास में 26 अप्रैल 2026 की सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सैन समाज के मौजिज लोगों सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता व सर्व समाज के नागरिकों द्वारा सभा में शामिल होकर नाई को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। अध्यक्ष ने सैन समाज के सभी कार्यकर्ताओं व सदस्यों को श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होकर दिवंगत राधेश्याम नाई के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़