WhatsApp Menu
मालासी चौक में मूर्ति पूजन, आज भैरूंजी को करवाया जाएगा नगर भ्रमण  |  पानी के लिए अनशन पर बैठे दो धरनार्थी, गर्मी में हुए बेहाल, दी प्रदर्शन की चेतावनी  |  सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन घायल, तीनों को किया बीकानेर रेफर  |  सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार  |  करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।  | 

पहली बार सरकारी भूमि से मिट्टी चोरी के आरोप में दर्ज हुआ थाने में मामला, आरोपी अज्ञात.! थानाधिकारी करेंगे जांच

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। सरकारी भूमि से मिट्टी चोरी के मामले में वाहन जब्त व जुर्माना लगाने की कार्रवाई गत वर्षों में कई बार हुई है। परंतु इस बार प्रशासन मिट्टी चोरी को लेकर सख्त है और पहली बार मिट्टी चोरी से सरकारी संपत्ति को नुकसान के आरोप में थाने में मामला दर्ज हुआ है।
तहसीलदार व र्कायवाहक ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी का आरोप लगाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला थाने में दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च 2026 को पालिका भूमि खसरा नबंर 1076 की जमीन पर कई ट्रैक्टर लगाकर कुछ लोग अवेध रूप से मिट्टी चोरी कर रहें थे। सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो संगठित रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर मिट्टी की चोरी करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
हालांकि इस मामले में शर्मा ने पुलिस सहायता से 9 ट्रेक्टर और एक लोढ़र जब्त किया गया। करीब 3 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। 16 मार्च को कार्यवाहक ईओ ने आरोपी अज्ञात बताते हुए प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई है। बहरहाल पहली बार दर्ज हुए इस प्रकरण की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़