WhatsApp Menu
पानी के लिए अनशन पर बैठे दो धरनार्थी, गर्मी में हुए बेहाल, दी प्रदर्शन की चेतावनी  |  सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन घायल, तीनों को किया बीकानेर रेफर  |  सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार  |  करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।  |  24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन घायल, तीनों को किया बीकानेर रेफर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। क्षेत्र में कुछ देर पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों सहित तीन जने घायल हो गए व तीनों को ही उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
धीरदेसर से कितासर मार्ग पर एक बाइक व छोटी गाड़ी आमने सामने टकरा गए। जिसमें दुलचासर निवासी 50 वर्षीय हरिराम पुत्र नत्थूराम, 26 वर्षीय कालूराम पुत्र भंवरलाल व धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय गणेशराम पुत्र प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जागरूक युवाओं ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस एसआई मोहनलाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़