WhatsApp Menu
घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  | 

पत्नी को रंग रूप के कारण किया प्रताड़ित, मांगा दहेज, पति सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। पत्नी के रंग रूप को लेकर उसे ताने देने व प्रताड़ित करते हुए दहेज मांगने व घर से निकाल देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि गांव सालासर निवासी धर्माराम नायक की पुत्री 20 वर्षीय मीरा ने लालमदेसर निवासी अपने पति अजीत, ससुर चुन्नीलाल, सास संतुदेवी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में उसके पैतृक गांव विधि विधान से संपन्न हुआ। विवाह के बाद से ही आरोपियों ने दहेज के लिए विवाह करने के ताने देते हुए काली और मोटी कहकर जलील करते। आरोपी पति ने उसे पत्नी के रूप में कोई संबंध नहीं रखने, एक मोटरसाइकिल व दो लाख नगदी पीहर से लेकर आने के लिए तंग परेशान करता व आरोपीगण मारपीट करते। पीड़िता की बहन का विवाह उसके जेठ से हुआ और आरोपियों के स्वभाव के कारण जेठ अपनी पत्नी के साथ गैरसर में खेत काश्त करते हुए वहीं रहता है। जब वह बड़ी हुई तो ससुराल गई और आरोपियों ने 7-8 माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व उसका स्त्रीधन लौटाने से इंकार करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनराम को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़