WhatsApp Menu
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में एसी, इनवर्टर-बैटरी खरीदे जेपी इंटरप्राइजेज से, मिल रहें है बेहतर प्राइज रेट पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान  |  जयपुर पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने बांधे पालसिए, गर्मी में निभाया उत्तरदायित्व, की अपील  |  नौ दिवसीय श्रीराम कथा का सम्मान और कृतज्ञता भाव के साथ हुआ विश्राम  |  गोचर भूमि में झाड़ियों में लगी आग, पड़ोस के खेत तक फैली, सक्रियता से काबू पाया  |  यहां से सस्पेंड किये ईओ को फिर से लगाया यहीं पर, तहसीलदार से हटाया चार्ज  | 

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का सम्मान और कृतज्ञता भाव के साथ हुआ विश्राम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। इस संसार सागर को पार करने के लिए राम की शरण जरूरी है। कथा श्रवण करने वाले सभी श्रद्धालु प्रतिदिन एक राम नाम माला जप का संकल्प लेवें तो कथा सुनना और कहना सफल हो जाएगा। दंडी स्वामी शिवेद्रांश्रमजी महाराज की इस प्रेरणा पर पांडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर एक माला प्रतिदिन राम नाम की फेरने पर सहमति दी।
ये दृश्य लिखमादेसर के हंसोजी धाम प्रांगण में गौसेवार्थ आयोजित नौ दिवसीय कथा में अंतिम दिन कथा पांडाल में नजर आया। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित कथा में कथा वाचक स्वामी शिवेद्रांश्रमजी महाराज ने सांसारिक जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाने वाले को सच्चा हितैषी बताया। महाराज ने सुंदरकांड, लंका कांड, उत्तरकांड के प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने 31 बाण चलाकर रावण का वध किया। विभिषण को लंका का राज्य दिया। पांडाल में जयकारे गूंज उठें। लंका कांड के पश्चात उत्तरकांड का वर्णन किया। रामजी के राज्याभिषेक के साथ श्रद्धालु झूमने लगे और पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कथा में तिवाड़ी परिवार सहित महंत भंवरनाथ ज्यानी, भोलनाथ मंडा, प्रभुनाथ ज्यानी, चोलनाथ महिया, देवाराम जाट सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। कथा के दौरान आयोजित सम्मान समारोह का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।
प्रकट की कृतज्ञता, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रमजी महाराज ने मुख्य आयोजक पूनमचंद रामनिवास परिवार का विशाल व भव्य गौसेवार्थ कथा आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। महाराज ने कहा कि राजनीति, व्यापारी, संत समाज सहित हर जाति वर्ग के श्रोताओं ने कथा में भाग लिया और ऐसे सफल आयोजन के माध्यम से तिवाड़ी परिवार ने हजारों श्रद्धालुओं को राम नाम श्रवण करवाने का लाभ कमाया। अनेक मौजिज लोगों ने आयोजक का सम्मान किया। कथा के दौरान दानदाताओं, अतिथियों, सहयोगियों, व्यवस्था में जुटे सभी स्वयंसेवकों का, स्काउट गाइड दलों का, सभी श्रोताओं व श्रद्धालुओं का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुशीला देवी पूनमचंद तिवाड़ी, विद्यादेवी रामनिवास तिवाड़ी, बनवारीलाल, गजेंद्र, तरुण, अक्षय, यश, रुचिका, पार्थ, प्रियांशी, नव्या सहित तिवाड़ी परिवार के सभी परिजन, रिश्तेदार मौजूद रहें।
गौशाला को मिला 1 करोड़ 50 लाख का सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। लिखमादेसर की श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट को गौसेवार्थ आयोजित इस श्रीराम कथा में दानदाताओं ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि का सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामीणों व श्रद्धालुओं सहित अनेक दानदाताओं ने सामर्थ्यानुसार गौसेवार्थ गौशाला का सहयोग किया। सभी दानदाताओं का मंच से आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़