WhatsApp Menu
नौ दिवसीय श्रीराम कथा का सम्मान और कृतज्ञता भाव के साथ हुआ विश्राम  |  गोचर भूमि में झाड़ियों में लगी आग, पड़ोस के खेत तक फैली, सक्रियता से काबू पाया  |  यहां से सस्पेंड किये ईओ को फिर से लगाया यहीं पर, तहसीलदार से हटाया चार्ज  |  पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें एकसाथ  |  मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज  | 

गोचर भूमि में झाड़ियों में लगी आग, पड़ोस के खेत तक फैली, सक्रियता से काबू पाया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। गर्मी के आगमन के साथ ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से गांव सांवतसर की गोचर भूमि की झाड़ियों में आग लग गई। पशु चिकित्सालय के पास ही लगी इस आग ने हवा के साथ ही फैलते हुए पास ही के खेत में पहुंच गई। बुधराम बिश्नोई के खेत की बाड़ जलकर राख हो गई वहीं गेंहू की कटी फसल के सुखे पौधे जलकर राख हो गए। युवाओं की सक्रियता से पास के खेत में आग नहीं पहुंची अन्यथा खड़ी गेहूं भी चपेट में आ जाती। मास्टर रामस्वरूप, मुकेश कुमार, सीताराम, मघराज, सुनील डूडी, अनीश इत्यादि युवाओं ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली चालू करवाई। यहां पास ही स्थित ट्यूबवैल से पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण खेत की बाड़ व तारबंदी जलने का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़