श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर (तुलसी सेवा संस्थान, कोलकाता द्वारा संचालित) में 8 अप्रैल, बुधवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर में अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसन्त सुथार (P.T.) द्वारा बिना चीरा, बिना ऑपरेशन एवं बिना इंजेक्शन के आधुनिक तकनीकों से उपचार, एक्सरसाइज व लाइफस्टाइल से जुड़ी सलाह दी जाएगी। साथ ही काइनेशियो टेपिंग जैसी विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
शिविर में हड्डी व जोड़ों के दर्द, कंधे व कमर दर्द, सियाटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस, फ्रोजन शोल्डर, घुटना जाम, लकवा, माइग्रेन, एड़ी दर्द, नसों व मांसपेशियों के दर्द, खेल चोट (स्पोर्ट्स इंजरी) सहित अनेक रोगों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फिजियोथेरेपी की नियमित सुविधा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉ. एन.पी. मारू (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. रामानन्द सिद्ध (जनरल मेडिसिन), डॉ. प्रीति अग्रवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा), डॉ. आर.के. सुधार (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमित सेठिया (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौरव सिंघल (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता (एनेस्थिसिया), डॉ. अरिहन्त बैद (मेडिकल ऑफिसर) व डॉ. जहांगीर खान (रेडियोलोजिस्ट) शामिल हैं।
तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में ब्लड बैंक एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया व प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।