WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  | 

दो पुरूष व एक महिला को किया बीकानेर रेफर, दो महिलाओं का उपचार जारी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 फरवरी 2026। तोलियासर में बुधवार सुबह एक गृह प्रवेश के घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो पुरूष व एक महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो महिलाओं का उपजिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। डॉ ताराचंद गोदारा मेडिकल टीम के साथ झूलसे हुए लोगों का ईलाज किया। डॉ गोदारा ने बताया कि कालूबास निवासी 51 वर्षीय जगदीश उपाध्याय व इनके बड़े भाई 55 वर्षीय मूलचंद उपाध्याय, 50 वर्षीय मीनू पत्नी शीशुपाल राजपुरोहित को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी बाबूलाल राजपुरोहित व 73 वर्षीय पुष्पा पत्नी गोविंदसिंह का उपचार उपजिला अस्पताल में किया जा रहा है। विदित रहें घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व राहत कार्यकारी संस्थाएं तुरंत मौके पर पहुंची। सिलेंडर ब्लास्ट से मौके पर एकबारगी तो अफरा तफरी मच गई और चीख पुकार मच गई। परंतु मेडिकल टीम के मतानुसार गनीमत रही कि झूलसे लोगों में कोई अत्यधिक गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़