WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

देर रात भर रहें थे मिट्टी, पहुंचे अधिकारी, 9 ट्रेक्टर और 1 लोडर जब्त किया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भरती में आस पास के रेत के टीले काट कर प्रयोग में लिए जा रहें है। शुक्रवार देर रात आईटीआई कॉलेज के पीछे पालिका भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा मौके पर पहुंचे व पुलिस को अवैध खनन की सूचना दी। थानाधिकारी कश्यप सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और 9 ट्रेक्टर और 1 लोडर जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, इस पर रात कार्रवाई की गई। पालिका भूमि पर रेत खनन के अंदेशे में कार्रवाई को अंजाम दिया गया वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़