WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

थानाधिकारी ने दो मामलों में दो और आरोपी पकड़े, एक पुलिस रिमांड पर और दूसरे को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एमडी नशे के खिलाफ दर्ज दो मामलों में जांच कर रहें थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने अगली कड़ी के दो और आरोपियों को हवालात में पहुंचाया।
थानाधिकारी ने बताया कि हाइवे पर एक होटल के पास की गई कार्रवाई की जांच कड़ी में 23 वर्षीय कमल पुत्र पन्नाराम महिया निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं कालू रोड पर हिस्ट्रीशीटर भानीनाथ की गिरफ्तारी के मामले में जांच की अगली कड़ी में 26 वर्षीय रामरतन पुत्र सत्तुराम गोदारा निवासी आड़सर बास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर सोमवार तक का पुलिस रिमांड लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़