WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  | 

डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। शनिवार सुबह दु:खद खबर गांव रिड़ी से आई है। यहां एक खेत में काम करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग भंवरलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक के छोटे भाई पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा ने बताया कि कृषि कार्य करते हुए पैर फिसल जाने से भंवरलाल डिग्गी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई है। मृतक के शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप अस्पताल पहुंच गए है और आगामी कार्रवाई कर रहें है। शुक्रवार को भी एक विवाहिता ने डिग्गी में डूबने से अपनी जान गवांई थी। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से मौत के हादसे लगातार बढ़ रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़