WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

जेपीएस में प्ले स्कूल की कक्षाओं को सजाया सुंदर रंगों से, नन्हें मुन्नों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, प्रवेश प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में प्ले व प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेशोत्सव जारी है। स्कूल में प्ले, नर्सरी, यूकेजी व फर्स्ट सैकेंड कक्षाओं को सुदंर रंगों से सजाया गया है। नन्हें मुन्नों के लिए विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है व सभी नवप्रवेशित बच्चों का तिलक कर स्वागत करते हुए माँ सरस्वती का पूजन करवा विद्यारंभ करवाया जा रहा है। प्राइमरी सेक्शन में ममतामयी मदर टीचर्स की टीम बच्चों को किंडर गार्टन विधि के माध्यम से खेल खेल में सिखाने पर बल दिया जा रहा है। वहीं खेलों के लिए हरियाली से आच्छादित परिसर, सुसज्जित परिसर में विभिन्न झूले भी लगाए गए है। घिंटाला ने बताया कि इसी के साथ 12वीं तक प्रवेश लिए जा रहें है। जिसमें 12वीं में कला व विज्ञान संकाय में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण प्रारंभ करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़