WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

जुए का खेल जमाकर बैठे युवकों का खेल बिगाड़ा पुलिस ने, तीन को किया अरेस्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार दोपरह करीब 2 बजे भैंरू धोरा आड़सर बास में दबिश देकर जुए के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसआई राजेंद्र कुमार ने कांस्टेबल नरेंद्रसिंह व कैलाश के साथ गश्त के दौरान तीन जनों के घेरा बनाकर जुए का खेल खेलने की सूचना मिली। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक दीपचंद निवासी चाड़वास, टीकमचंद निवासी चाड़वास, राजकुमार निवासी आड़सर बास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों ने जुआ राशि 7010 रूपए बरामद किए व ताश गड्डी जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़