WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  |  विश्वासपात्र पर 15 लाख की धोखाधड़ी और 40 तोला सोना गायब करने का आरोप, मामला दर्ज  |  डिग्गी में डूबने से हुई विवाहिता की मौत  |  ढाणी में छिपे थे एएसआई से मारपीट करने वाले बाप-बेटे, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।  |  22 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

जिंदा जलाने की धमकी देकर कमरे के गेट पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, अंदर सो रही महिला व बच्चों ने मचाया शोर, थाने पहुंचा विवाद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। घर के भीतर एक महिला व उसके बच्चे सो रहें थे और कमरे के दरवाजे पर उसके परिवार के आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी व जिंदा जलाने की धमकी दी।
गांव मोमासर निवासी परिवादिया हाजरा पत्नी आमीन लखारा ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की रात वह अपने अच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 9.30 बजे उसके देवर का बेटा सलीम पुत्र मदन लखारा पेट्रोल लेकर आया, और गाली गलौच करते हुए जोर जोर से गेट बजाने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर नहीं निकलने पर जिंदा जला देने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें जिंदा जलाने की मंशा से कमरे के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दरवाजा जलने लगा तो अंदर से पीड़िता व बच्चों ने चिल्लाते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर पीड़िता का बेटा फारूक घर में से आया व आग बुझाकर उनकी जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बदमाश व झगडालू प्रवृति का है, जो आए दिन फसाद करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी उसके घर में चोरी का प्रयास किया व आरोपी की अम्मी मंजूबानो व भाई शरीफ लखारा भी उसके साथ मिले हुए है। मामले की जांच एएसआई रामस्वरूप ने प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़