WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  |  विश्वासपात्र पर 15 लाख की धोखाधड़ी और 40 तोला सोना गायब करने का आरोप, मामला दर्ज  |  डिग्गी में डूबने से हुई विवाहिता की मौत  |  ढाणी में छिपे थे एएसआई से मारपीट करने वाले बाप-बेटे, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।  |  22 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

ढाणी में छिपे थे एएसआई से मारपीट करने वाले बाप-बेटे, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई के साथ मारपीट करने के आरोपी बाप-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि एक मामले की जांच में गांव मोमासर गए एएसआई के साथ साइड देने के विवाद में गांव मोमासर में मारपीट की गई थी। मारपीट के बाद मुख्य आरोपी गांव सत्तासर निवासी 23 वर्षीय सुभाष एवं उसके पिता शिवप्रकाश शर्मा मौके से भाग छुटे एंव निकटवर्ती तहसील रतनगढ़ के गांव भानुदा में स्थित एक ढाणी में जा छिपे। मुखबिरों को सक्रिय कर पता लगाया गया एंव मंगलवार दोपहर बाद एसआई मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस दल ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए घटना के बाद से ही अलग अलग टीमें बनाई हुई थी, एंव लगातार आरोपियों की तलाश जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़